1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बादल बिगाड़ेंगे त्योहार का मजा? दिल्ली-NCR में दो दिनों तक बरसेंगे बादल, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया

बादल बिगाड़ेंगे त्योहार का मजा? दिल्ली-NCR में दो दिनों तक बरसेंगे बादल, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 30, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 06:13 pm IST

दशहरे के दिन जहां लोग घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं, वहीं इस बार बारिश प्लान में खलल डाल सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश होगी, मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली: बारिश दशहरा का मजा खराब कर सकती है। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "हम अगले  2-3 दिनों में दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान दे रहे हैं... हमने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, कल यानी बुधवार को बहुत हल्की बारिश की उम्मीद है। अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है..."

दिल्ली में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव औक ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। कई इलाकों में तो गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कई हिस्सों में मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने पिछले कुछ दिनों गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों को राहत दी है।


सितंबर में नहीं हुई बारिश

बता दें कि दिल्ली में इस बार के मानसून के दौरान सितंबर महीने में बारिश नहीं होने के कारण तापमान काफी बढ़ गया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे ठीक एक दिन पहले, यानी रविवार को दिल्ली का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दो सालों में सितंबर के महीने में सबसे गर्म दिन था। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आंकड़े क्या दर्शाते हैं?

इस महीने, 12 से 29 सितंबर तक, लगातार 18 दिनों तक शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बिना किसी राहत के 100 से ऊपर रहा। दिन-ब-दिन, निवासियों को सीपीसीबी द्वारा "मध्यम" श्रेणी की हवा (एक्यूआई 101-200) में सांस लेनी पड़ी - एक ऐसा स्तर जो बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। 2016 के बाद से सितंबर में दिल्ली में यह सबसे लंबा ऐसा दौर था, जब 30 में से 29 दिन 100 का आंकड़ा पार कर गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।