1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मोती नगर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, ठगी कर उड़ाए करोड़ों रुपये, 54 गिरफ्तार

दिल्ली के मोती नगर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, ठगी कर उड़ाए करोड़ों रुपये, 54 गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Dec 16, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 02:41 pm IST

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मोतीनगर इलाके से फेक कॉल सेंटर चलाकर खुद को जांच एजेसिंयों के अफ़सर बताकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

fake call center busted in delhi 54 people arrested- India TV Hindi
fake call center busted in delhi 54 people arrested Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मोतीनगर इलाके से फेक कॉल सेंटर चलाकर खुद को जांच एजेसिंयों के अफ़सर बताकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये लोग विदेशी नागरिकों यूएस और दूसरे देशों के लोगों को लीगल केस में फंसाने की धमकी देते थे। इसके बाद बिटकॉइन और गिफ्ट कार्ड के जरिए पैसे मंगवाते थे।

इन 54 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ फर्जी कॉल सेंटर से 89 डेस्कटॉप और सर्वर बरामद किया गया है। आरोपियों ने एक स्क्रिप्ट के जरिए करीब 4000 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। ठगी के जरिये ये अभी तक 80 से 90 करोड़ रुपए की चपत विदेशियों को लगा चुके है।

ये लोग विदेशी नागरिकों को कहते थे कि उनका सोशल सिक्योरिटी नम्बर क्रिमिनल एक्टिविटी से जुड़ा है और उनके साथियों के बैंक अकाउंट्स से लिंक मिले है इस वजह से इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।