2026 में मोबाइल यूजर्स के लिए नए नियम लागू हो जाएंगे। ये नियम यूजर्स को फर्जी कॉल्स और मैसेज से बचाने का काम करेंगे। दूरसंचार विभाग और TRAI ने इसकी तैयारी कर ली है। अगले साल की शुरूआत में इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा।
आपके फोन पर आने वाले इनकमिंग कॉल्स और SMS सही हैं या फर्जी इसका पता लगाना अब बेहद आसान हो गया है। साथ ही, आप अपने फोन पर आने वाले इन फर्जी कॉल्स को आसानी से रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
सरकार की लाख कोशिश के बावजूद स्कैमर्स लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने यूजर्स को VoIP कॉल्स से सावधान रहने के लिए कहा है।
पंजाब पुलिस ने मोहाली में एक फर्जी कॉल सेंटर के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक ये लोग 50 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। आरोपी पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
दिल्ली पुलिस ने फेक कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़ करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का झांसा देते थे और इसके बदले मोटी रकम ऐंठ रहे थे।
तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने बुधवार को हैदराबाद में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन्होंने फर्जी कॉल सेंटर के 63 लोगों को किया गिरफ्तार किया है। इस सेंटर से NRI और अमेरिकी लोगों को निशाना बनाया जा रहा था।
पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। ये सभी लोग अमेरिकी नागरिकों को अपना निशाना बनाते थे। यहीं से फर्जी कॉल कर उनके बैंक अकाउंट को साफ कर देते थे।
पुलिस ने कुल 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकतर की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। 58 लैपटॉप और 45 हेडफोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों में नौ महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से छह महिलाएं नागालैंड की हैं और सभी की उम्र 19 साल है।
TRAI द्वारा फर्जी कॉल और मैसेज पर रोक लगाने के लिए नए नियम लागू करने के बाद स्कैमर्स ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। वे VoIP यानी इंटरनेट कॉल करके लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं।
ट्राई ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि फर्जी कॉल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल 2024 की पहली छमाही में बिना रजिस्ट्रेशन वाली टेली मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ 7.9 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं।
ट्राई ने कहा कि फर्जी कॉल के लिए बल्क कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
इस सुविधा के शुरू होने पर अक्सर आने वाली अनचाही कॉल से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी। सीएनएपी सुविधा चालू होने पर ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख पाएगा।
गुजरात में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। ये कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को धोखा देने के मकसद से चलाए जा रहे थे। इसमें 10 आरोपी पकड़े गए हैं।
कोलकाता में एक बार फिर नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं। इन नोटों की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस को पता चला था कि न्यूटाउन में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी की जा रही है।
CBI ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी में शामिल एक कॉल सेंटर के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में दिल्ली-NCR में चार जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान CBI ने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि दवा आपूर्ति की दुकान की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। डीसीपी ने बताया कि कॉल सेंटर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के संजय नगर निवासी फैसल और उनकी टीम चला रही थी।
Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी लोगों को शिकार बनाया जा रहा था। ठाणे पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले इस फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।
UP Crime News: पूर्वी दिल्ली की साइबर सेल टीम ने नोएडा में छापा मारकर एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पॉलिसी के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
Gurugram: गुरुग्राम में कछ लोगों द्वारा फर्जी कॉल सेंटर को संचालित किया जा रहा था। इसके आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
ट्राई की डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) सूची में पंजीकृत 95 प्रतिशत मोबाइल ग्राहकों ने कहा कि उन्हें अभी भी उनके नंबर पर अवांछित और परेशान करने वाले फोन आते हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़