नई दिल्ली: राजधानी के बड़े अस्पतालों में से एक सफदरजंग हॉस्पिटल में आज सुबह अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने की यह घटना सुबह सात बजे हुई। आग अस्पताल के मेन आईसीयू में लगी। आग लगते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है। बताया जाता है कि आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आईसीयू से 50 से ज्यादा मरीजों को बचाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।
- Hindi News
- दिल्ली
- दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के ICU में लगी आग, बाल-बाल बचे मरीज
दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल के ICU में लगी आग, बाल-बाल बचे मरीज
राजधानी के बड़े अस्पतालों में से एक सफदरजंग हॉस्पिटल में आज सुबह अचानक आग लग गई।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement