1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 21, 2025 08:23 am IST,  Updated : May 21, 2025 08:37 am IST

दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में आज भीषण आग लग गई। इस दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होन की कोई खबर नहीं है।

Fire broke out in Kotla Seva Nagar market in Delhi firefighters brought the fire under control- India TV Hindi
दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में लगी आग Image Source : ANI

दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में आज भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। इसे लेकर दिल्ली फायर सर्विसेज के फायर ऑफिसर मनोज कुमार ने बताया, "हमें सुबह करीब 4 बजे फोन आया। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी छह दुकानें आग की चपेट में आ गई हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। 8 दमकल गाड़ियां यहां मौजूद हैं। आग लगने का कारण जांच का विषय है।" वहीं एक दूसरे मामले में दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में रविवार देर रात तीन दुकानों में आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की। फायर ऑफिसर मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 9:27 बजे मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुमार ने कहा, "आग लगभग बुझ गई है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"

दिल्ली के फर्श बाजार में ई-रिक्शा में लगी आग

एक अलग घटना में, पूर्वी दिल्ली में रविवार तड़के एक ई-रिक्शा में आग लगने से छह लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 3.30 बजे फर्श बाजार इलाके में लगी और धुआं पास की एक इमारत में फैल गया। उन्होंने बताया कि धुएं के कारण कथित तौर पर दम घुटने से छह निवासियों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार (19 मई) को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा इलाके में एक इमारत के भूतल पर आग लगने के बाद दो बच्चों सहित कम से कम छह लोगों को दम घुटने के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस इमारत में एक ई-रिक्शा चार्ज किया जा रहा था।

6 लोगों की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे फर्श बाजार इलाके में लगी और धुआं पास की एक इमारत में फैल गया। उन्होंने बताया कि धुएं के कारण दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जिन्हें बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया। आग में सनी (30) नामक एक व्यक्ति झुलस गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार ई-रिक्शा चार्ज करने वाले कमरे के बगल में सो रहा था। परिवार के सभी छह लोगों को आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।