1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बी-टेक की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दिल्ली में बी-टेक की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 Reported By: Anamika Gaur,  Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 14, 2025 09:19 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 09:29 am IST

साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में जहां पर गैंगरेप के वारदात को अंजाम देने की कोशिश हुई वहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 लोगों ने कपड़े फाड़े, टच किया और गैंग रेप करने की कोशिश की।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाली बी-टेक की छात्रा के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की गई है। B- tech फर्स्ट ईयर की छात्रा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 4 से लोगों ने उसके साथ गैंग रेप करने की कोशिश की। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बेहोशी की हालत में मिली छात्रा

जानकारी के मुताबिक रविवार को बेहोशी की हालत में छात्रा कुछ स्टूडेंट्स को दिखी। तुरंत छात्रा को अस्पताल ले जाया गया और इस पूरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। छात्रा यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के पास गई थी जहां पर कंस्ट्रक्शन चल रहा है। आरोपों के मुताबिक वहीं पर छात्रा के साथ गैगरेप की कोशिश की गई।

4 लोगों ने की गैंगरेप की कोशिश

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 लोगों ने कपड़े फाड़े, टच किया और गैंग रेप करने की कोशिश की। बता दें कि साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में जहां पर गैंगरेप के वारदात को अंजाम देने की कोशिश हुई वहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। पुलिस ने गैंग रेप की कोशिश करने की धाराएं भी जोड़ी हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी में लगभग सभी जगहों पर CCTV कैमरे लगे हैं। छात्रा ने पुलिस को जो बयान दिया उस आधार पर सभी जगहों का CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।