1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: 2 दिन बाद फिर से खोली गई गाजीपुर मंडी, सचिव और उप सचिव मिले थे कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली: 2 दिन बाद फिर से खोली गई गाजीपुर मंडी, सचिव और उप सचिव मिले थे कोरोना पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2020 08:19 am IST,  Updated : May 16, 2020 08:25 am IST

गाजीपुर फल एवं सब्जी मंडी 2 दिनों के सैनिटाइजेशन के बाद आज शनिवार को फिर से खोली गई। बड़ी तादाद में लोग मंडी में जाते दिखे।

Ghazipur Sabzi Mandi reopens today- India TV Hindi
Ghazipur Sabzi Mandi reopens today Image Source : ANI

नई दिल्ली। गाजीपुर फल एवं सब्जी मंडी 2 दिनों के सैनिटाइजेशन के बाद आज शनिवार को फिर से खोली गई। बड़ी तादाद में लोग मंडी में जाते दिखे। मंडी के सचिव और उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंडी को सेनिटाइज करने के लिए पिछले 2 दिनों के लिए बंद किया गया था।

गाजीपुर फल एवं सब्जी मंडी के अध्यक्ष एसपी गुप्ता का कहना है कि मंडी के सचिव और उप सचिव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंडी को दो दिन सेनिटाइज करने के लिए बंद किया गया था। हालांकि, अब सेनिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है और मंडी को व्यापारियों के लिए फिर से खोल दिया गया है। बता दें कि, राजधानी दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी में रोजाना हजारों लोगों आते-जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।