1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के स्कूलों में लड़कियों को सिखाया जाएगा सेल्फ डिफेंस, जल्द शुरू होगी ट्रेनिंग, कैसे मिलेगा फायदा?

दिल्ली के स्कूलों में लड़कियों को सिखाया जाएगा सेल्फ डिफेंस, जल्द शुरू होगी ट्रेनिंग, कैसे मिलेगा फायदा?

 Published : Dec 08, 2022 11:45 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 11:52 am IST

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में लड़कियों खुद की सूरक्षा करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम के जरिए लड़कियों को सिखाया जाएगा कि आप किसी भी परेशानी में कैसे सामने वाले पर अटैक कर सकती है।

रानी लक्ष्मी बाई आत्मा रक्षा प्रशिक्षण' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।- India TV Hindi
रानी लक्ष्मी बाई आत्मा रक्षा प्रशिक्षण' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। Image Source : PEXEL

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में लड़कियों की आत्मरक्षा को लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा निदेशालय ने बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली छावनी बोर्ड, और समाज कल्याण विभाग के स्कूलों द्वारा संचालित 'रानी लक्ष्मी बाई आत्मा रक्षा प्रशिक्षण' कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार 

जानकारी के मुताबिक, इसमें छात्राओं को असामाजिक तत्वों द्वारा शारीरिक हमले, किसी भी अनजान खतरे से निपटने के लिए तैयार करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, मनोबल, आत्म-नियंत्रण और शारीरिक सहनशक्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

सरकार का अहम उद्देश्य है
इस कार्यक्रम के तहत लड़कियों को किक, पंच, ब्लॉक, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना और इसके साथ ही किसी के द्वारा जबरन पकड़ने पर कैसे खुद को बचाया जाए, सिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सरकार पहले 3 महीने में 3000 हजार रुपये खर्च करती थी। हालांकि बाद में सरकार ने इसकी धनराशि बढ़ाकर 5000 हजार रुपये कर दी। जानकारी के मुताबिक, आज कई राज्यों में इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि इस कार्यक्रम के जरिए लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा में सक्षम बनाने और स्वावलंबी बनाना है। 

मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का सपना 
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा था कि दुनिया में नंबर वन देश बनने के लिए हमें हर बच्चे के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने आगे कहा था कि दिल्ली सरकार शहर में हर बच्चे को निशुल्क ‘‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत’’ कर रही है। सिसोदिया ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेरा एक सपना है कि दिल्ली के हर बच्चे को पढ़ने के लिए एक शानदार विद्यालय मिले, जहां उन्हें विश्व स्तरीय शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाए। हम इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।