1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में एक बार फिर ग्रैप-3 लागू, 5वीं क्लास तक स्कूल बंद करने का सुझाव, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

दिल्ली में एक बार फिर ग्रैप-3 लागू, 5वीं क्लास तक स्कूल बंद करने का सुझाव, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

 Published : Jan 29, 2025 07:35 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 07:38 pm IST

IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि जनवरी के आखिरी दिनों में दिल्ली में बारिश हो सकती है। वहीं, 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आंधी आने की उम्मीद है।

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर एक बार फिर ग्रैप-3 लागू- India TV Hindi
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर एक बार फिर ग्रैप-3 लागू Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर पर पहुँच जाने के बाद बुधवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण 3 को फिर से लागू करने की घोषणा की है। ग्रैप-3 लागू होने के बाद अब कई तरह के प्रतिबंध लागू हो गए हैं।

इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

जानकारी के अनुसार, जब तक GRAP-3 लागू रहेगा निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी। किसी बिल्डिंग में तोड़फोड़ भी नहीं होगी। सभी गैर-आवश्यक खनन गतिविधियां निलंबित रहेंगी, गैर-इलेक्ट्रिक, गैर-सीएनजी और गैर-बीएस-VI डीजल अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा। आज से बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और वाणिज्यिक वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

5वीं क्लास के स्कूल बंद करने का सुझाव

इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद करने का सुझाव दिया गया है। स्कूल चाहें तो ऑनलाइन क्लास करा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली का AQI, जो 28 जनवरी को 276 था, जो आज शाम 4 बजे तक 365 तक पहुंच गया। इससे पहले भी प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को कई दिनों तक बंद किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर में जनवरी के अंत में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में फरवरी की शुरुआत में बारिश हो सकती है क्योंकि जनवरी के अंत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को बारिश की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को ऊपरी हिमालय पर सक्रिय होगा, इसके तुरंत बाद 1 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसकी वजह से बारिश होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।