1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2021 08:10 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 10:14 pm IST

दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ले ली है। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं और शाम तक बारिश भी शुरू हो गई। गर्मी और आर्द्र मौसम के बीच दिल्ली के लोगों के लिए यह बारिश अपने साथ राहत लेकर आई है।

Heavy Rain Lashes Parts of Delhi, Dust Storm in Several Areas of Noida- India TV Hindi
दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ले ली है। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: दिल्ली में मौसम ने फिर करवट ले ली है। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं और शाम तक बारिश भी शुरू हो गई। गर्मी और आर्द्र मौसम के बीच दिल्ली के लोगों के लिए यह बारिश अपने साथ राहत लेकर आई है। यहां न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम का यह अंदाज चौंकाने वाला तो था लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह बहुत ज्यादा अटपटा नहीं है। इसकी संभावना पहले से जताई जा रही थी। दरअसल, मौसम में यह बदलाव कई सारे सिस्टम के कॉकटेल की वजह से आया। 

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचानक तीन सिस्टम एक साथ एक्टिव हो गए और उसी वजह से तेज हवाएं चलीं। दिल्ली में पिछले दो-तीन दिनों से पुरवइया हवाएं चल रही थीं, जो कि अपने साथ आद्रता (नमी) लेकर आती हैं. इसीलिए गर्मी के साथ-साथ उमस भी महसूस की जा रही थी।

इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी अपर और मिडिल ट्रोपास्फेयर में अपना असर दिखा रहा है। इसके अलावा कानपुर के आसपास एक चक्रवाती सिस्टम भी बना है और इन्हीं तीनों सिस्टम ने एक साथ मिलकर के अचानक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं भी चलीं।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।