1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचला, एक शख्स की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

VIDEO: दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचला, एक शख्स की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 10, 2025 10:09 am IST,  Updated : Aug 10, 2025 11:05 am IST

थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। उसका अगला टायर निकल गया। हादसे के वक्त कार चला रहा युवक अकेला गाड़ी में सवार था।

थार ने दो लोगों को...- India TV Hindi
थार ने दो लोगों को कुचला Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। लुटियन्स दिल्ली के पास 11 मूर्ति से महज़ कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना राष्ट्रपति भवन से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर हुई।

अगला टायर निकला

थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और  उसका अगला टायर निकल गया। हादसे के वक्त कार चला रहा युवक अकेला गाड़ी में सवार था। पुलिस को गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल मिली है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर

बताया जाता है कि जिस शख्स की मौत हुई है वह सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद थार का अगला पहिया बाहर निकल गया। हालांकि इतनी तेज टक्कर के बाद भी थार पलटी नहीं। नहीं तो थार चला रहे शख्स की जान भी जा सकती थी।

थार चला रहे शख्स को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने थार चला रहे शख्स को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं जिनकी जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है और जांच कर रही है। जिस थार से यह हादसा हुआ उसका एक अगस्त को ओवर स्पीड का चालान भी कटा था।

Thar, challan
Image Source : REPORTER INPUTथार का चालान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।