1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हिमंत विश्व शर्मा ने उठाया श्रद्धा हत्याकांड का मुद्दा, 'लव जिहाद' के खिलाफ की कड़े कानून की मांग

हिमंत विश्व शर्मा ने उठाया श्रद्धा हत्याकांड का मुद्दा, 'लव जिहाद' के खिलाफ की कड़े कानून की मांग

 Published : Nov 21, 2022 08:16 am IST,  Updated : Nov 21, 2022 08:16 am IST

दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनाव के प्रचार में 'आप' पर बरसते हुए असम के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम को विभाजन का प्रतीक बताया। उन्होंने इस दौरान महरौली हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़े कानून की मांग भी की।

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा(फाइल फोटो)- India TV Hindi
असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा(फाइल फोटो) Image Source : PTI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के दौरान महरौली हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़े कानून की मांग की। असम के मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर दिल्ली के घोंडा इलाके में भाजपा के 'विजय संकल्प' रोड शो के दौरान कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि देश को तीन तलाक के खिलाफ कानून मिल गया है, हमें लव जिहाद के खिलाफ कानून की जरूरत है और यूनिफॉर्म सिविल कोड की भी।

'केजरीवाल और सिसोदिया 'समाज में विभाजन' के प्रतीक हैं'

असम के सीएम ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हिंदू विरोधी और करप्ट नेता करार देते हुए लोगों से उन्हें वोट नहीं देने की अपील की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया पर यह भी आरोप लगाया  कि वे 'समाज में विभाजन' के प्रतीक हैं, विकास के नहीं। असम के मुख्यमंत्री ने महरौली हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आपने कुछ दिन पहले देखा था कि आफताब नामक एक शख्स ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि लव जिहाद जिसके बारे में हम न्यूजपेपर्स में पढ़ते थे, अब हमारे शहरों और महानगरों तक पहुंच गया है।’’ 

चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम को चुनाव होना है

पुलिस के मुातबिक, आफताब पूनावाला ने 18 मई को श्रद्धा को कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला था। जिसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर अपने घर में लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखे थे। इन टुकड़ों को वह कई दिनों तक आधी रात के बाद शहर में कई जगहों पर एक-एक कर  फेंकता रहा था। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को चुनाव होना है, जबकि इसके रिजल्ट सात दिसंबर को घोषित होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।