1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे दिल्ली पुलिस मुख्यालय , कोरोना वॉरियर्स से करेंगे मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे दिल्ली पुलिस मुख्यालय , कोरोना वॉरियर्स से करेंगे मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2021 11:10 am IST,  Updated : Jan 19, 2021 12:20 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं जहां वे एक मीटिंग लेनेवाले हैं। जानकारी के मुताबिक अमित शाह इस दौरान कोविड वॉरियर्स के साथ मीटिंग करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय जाएंगे, कोविड वॉरियर्स से करेंगे मुलाकात - India TV Hindi
गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय जाएंगे, कोविड वॉरियर्स से करेंगे मुलाकात  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं जहां वे एक मीटिंग लेनेवाले हैं। जानकारी के मुताबिक अमित शाह इस दौरान कोविड वॉरियर्स के साथ मीटिंग करेंगे। वहीं गृह मंत्री कानून-व्यवस्था के मामले पर भी चर्चा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री का दिल्ली पुलिस मुख्यालय का यह दौरा पहले से तय था। 

आपको बता दें कि किसान 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने पर अड़े हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली के अंदर किसे दाखिल होना है और किसे रोकना है यह दिल्ली पुलिस को तय करना है। माना जा रहा है कि अमित शाह बैठक के दौरान इस मसले पर भी दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि गृह मंत्री का यह दौरा सुप्रीम कोर्ट में कल हुई सुनवाई से जुड़ा नहीं है बल्कि यह पहले से तय था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।