1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली दंगा: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड को लेकर आज दाखिल होगी चार्जशीट

दिल्ली दंगा: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड को लेकर आज दाखिल होगी चार्जशीट

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jun 03, 2020 10:48 am IST,  Updated : Jun 03, 2020 10:48 am IST

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आज आईबी में कार्यरत अंकित शर्मा मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल करेगी। इस हत्याकांड में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित  पार्षद ताहिर हुसैन समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

IB Staffer Ankit Sharma murder case file chargesheet Today- India TV Hindi
IB Staffer Ankit Sharma murder case file chargesheet Today Image Source : PTI । FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आज आईबी में कार्यरत अंकित शर्मा मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल करेगी। इस हत्याकांड में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित  पार्षद ताहिर हुसैन समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। अंकित की हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित के शरीर पर 51 घाव पाए गए थे।

इसके अलावा राजधानी स्कूल के पास शिव विहार और न्यू मुस्तफाबाद में हुए दंगों के मामले में भी क्राइम ब्रांच चार्जशीट दाखिल करेगी। राजधानी स्कूल की छत पर ही एक बड़ी गुलेल बनाकर पेट्रोल बम,एसिड और पत्थर फेंके गए थे। इस मामले में राजधानी स्कूल का मालिक फैजल फारुक समेत 18 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।