नई दिल्ली. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। कंट्रोल सेंटर को आतंकी संगठन अलकायदा का धमकी भरा खत मिला है। धमकी वाली चिट्ठी में सिंगापुर से आतंकियों के आने की बात लिखी है। खत में कहा गया है कि आतंकी मोहम्मद जलाल, पत्नी के साथ सिंगापुर से आ रहा है। आतंकी मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी बम प्लांट करेंगे। चिट्ठी में 1 से 3 दिन में बम प्लांट करने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद SOP के तहत सभी संबंधित एजेंसियों को जानकारी दे दी गई है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसी के साथ एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर Anti-sabotage check किया गया है, वाहनों की जांच और गश्त भी तेज़ कर दी गई है।
- Hindi News
- दिल्ली
- दिल्ली: IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, कंट्रोल सेंटर को मिला अलकायदा का धमकी भरा खत
दिल्ली: IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, कंट्रोल सेंटर को मिला अलकायदा का धमकी भरा खत
खत में कहा गया है कि आतंकी मोहम्मद जलाल, पत्नी के साथ सिंगापुर से आ रहा है। आतंकी मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी बम प्लांट करेंगे। चिट्ठी में 1 से 3 दिन में बम प्लांट करने की धमकी दी गई है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement