नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज एक बड़ी कामयाबी मिली। स्पेशल सेल ने इंटरस्टेट हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग को दो एक्टिव मेंबर मुरतज़ा ख़त्री और वसीम कुरैशी को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 15 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद किए गए।
बुराड़ी इलाके से हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के बुराड़ी इलाके में छापा मारकर इस गैंग का भंडाफोड़ किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले 4-5 साल से अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे।
कहां से खरीदते थे हथियार?
जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश से इन अवैध हथियारों को 15 हजार रुपये में खरीदते थे और दिल्ली-एनसीआर में 25 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक मुरतज़ा 8 आपराधिक मामलों में वांटेड है जबकि को वसीम 6 मामलों में पुलिस तलाश रही थी।
दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होने थे हथियार
जानकारी के मुताबिक गैंग के सदसय हथियारों की खेप दिल्ली में रोशन नामक संपर्क को सप्लाई करने आए थे। लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक ये हथियार दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर्स को सप्लाई किए जाने थे।