1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Jahangirpuri Violence: सामने आई आरोपी अंसार की तस्वीर, CAA-NRC के खिलाफ प्रोटेस्ट में भी था एक्टिव

Jahangirpuri Violence: सामने आई आरोपी अंसार की तस्वीर, CAA-NRC के खिलाफ प्रोटेस्ट में भी था एक्टिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2022 12:07 pm IST,  Updated : Apr 17, 2022 12:14 pm IST

दिल्ली के जहांगीर पुरी हिंसा मामले में जिस शख्स पर आरोप लग रहे हैं उसका नाम अंसार है। हिंसा का आरोपी अंसार जहांगीर पुरी के C ब्लॉक में रहता है। FIR में भी इसी अंसार का नाम है। ये C ब्लॉक का मुस्लिम नेता है।

जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार- India TV Hindi
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया
  • पुलिस अभी आरोपी अंसार से पूछताछ कर रही है
  • अंसार ने ही शोभायात्रा रोककर बहस करनी शुरू की थी

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब इंडिया टीवी पर आरोपी अंसार की Exclusive तस्वीर भी सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार, अंसार ने ही सबसे पहले शोभायात्रा को रोककर बहस शुरू की थी और इसके बाद शांति से निकल रही शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया था।

बता दें, दिल्ली के जहांगीर पुरी हिंसा मामले में जिस शख्स पर आरोप लग रहे हैं उसका नाम अंसार है। हिंसा का आरोपी अंसार जहांगीर पुरी के C ब्लॉक में रहता है। FIR में भी इसी अंसार का नाम है। ये C ब्लॉक का मुस्लिम नेता है। अंसार, 2020 CAA/ NRC के दौरान होने वाले जहांगीर पुरी के प्रोटेस्ट साइट पर बहुत एक्टिव रहता था। अभी अंसार पुलिस के पास है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी अंसार की पत्नी का दावा किया है कि उसका पति बेकसूर है।

कहां से हुई थी शुरुआत?

सवाल यही उठ रहा है कि आखिर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बवाल कहां से शुरू हुआ। दरअसल, मस्जिद से 50 मीटर आगे एक मंदिर है। शोभायात्रा उस मंदिर के पास की गली से निकली और मस्जिद के आगे से गुजरी। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि शोभायात्रा के पीछे चल रहे लोगों का विवाद दूसरे समुदाय के लोगों के साथ हुआ। इसके बाद पत्थरबाजी और आगजनी शुरू हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।