1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. JNU News: जेएनयू परिसर में पेड़ से लटकी मिली सड़ी हुई लाश, 40-45 साल की बताई जा रही उम्र

JNU News: जेएनयू परिसर में पेड़ से लटकी मिली सड़ी हुई लाश, 40-45 साल की बताई जा रही उम्र

 Published : Jun 03, 2022 09:26 pm IST,  Updated : Jun 03, 2022 09:35 pm IST

जेएनयू (जवाहर लाल विश्वविद्यालय) परिसर के जंगलों में शुक्रवार शाम को एक 40 से 45 साल की उम्र की बुरी तरह क्षत-विक्षत लाश मिली। ये लाश जेएनयू के जंगल में एक पेड़ से लटकी मिली है।

Dead body found hanging from a tree in JNU Campus- India TV Hindi
Dead body found hanging from a tree in JNU Campus Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • दिल्ली के जेएनयू विश्वविद्यालय में मिला शव लटका
  • जेएनयू विश्वविद्यालय में पेड़ से लटकी हुई थी लाश
  • डेडबॉडी की हालत बेहद खराब, अभी तक शिनाख्त नहीं

JNU News: जेएनयू (जवाहर लाल विश्वविद्यालय) परिसर के जंगलों में शुक्रवार शाम को एक 40 से 45 साल की उम्र की बुरी तरह क्षत-विक्षत लाश मिली। ये लाश जेएनयू के जंगल में एक पेड़ से लटकी मिली है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की सूचना मिलते ही अपराध और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज लगभग 6:30 बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें कहा गया था, "जेएनयू के जंगल में एक शव लटका हुआ पाया गया है" जिस पर कार्रवाई करते हुए, एसएचओ वीके नॉर्थ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और एक शव को एक पेड़ से लटका पाया। ये लाश काफी विघटित अवस्था में पाई गई। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष की की रही होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।