1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मांगा दिल्ली के जल मंत्री का इस्तीफा, कहा- 'प्रवेश वर्मा को यह भी नहीं पता कि दिल्ली में पानी कहां से आता है'

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मांगा दिल्ली के जल मंत्री का इस्तीफा, कहा- 'प्रवेश वर्मा को यह भी नहीं पता कि दिल्ली में पानी कहां से आता है'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 06, 2025 06:38 pm IST,  Updated : May 06, 2025 06:38 pm IST

आतिशी ने कहा कि गंगा और यमुना दोनों नदियां पंजाब से नहीं आती हैं। ऐसे में दिल्ली में पानी की कमी के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

Parvesh verma Atishi- India TV Hindi
परवेश वर्मा, आतिशी Image Source : PTI

दिल्ली में पानी की कमी का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। ऐसे में बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में सत्ता पर काबिज बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाए कि पंजाब से आम आदमी पार्टी की सरकार पानी नहीं छोड़ रही है। इस वजह से दिल्ली तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने जल मंत्री प्रवेश वर्मा का इस्तीफा मांगा और कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि दिल्ली में पानी कहां से आता है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा को इस्तीफ़ा देना चाहिए क्योंकि उन्हें इतना भी नहीं पता कि दिल्ली का पानी सिर्फ दो नदियों से आता है, (यमुना और गंगा) और दोनों ही नदियां पंजाब से नहीं आती हैं। इसलिए पंजाब सरकार दिल्ली का पानी रोक ही नहीं सकती है।

बीजेपी के खराब मैनेजमेंट के कारण पानी की कमी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी इसलिए हो रही है, क्योंकि बीजेपी सरकार पानी का सही मैनेजमेंट नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अपर गंगा कैनाल से गंगा का और मुनक कैनाल से यमुना का पूरा पानी दिल्ली को मिल रहा है। पानी कम नहीं आ रहा। अगर दिल्ली वालों को पानी की कमी है तो वो भाजपा की खराब मैनेजमेंट की वजह से है। आतिशी ने आगे कहा कि वैसे भी जिस मंत्री को ये भी नहीं पता कि दिल्ली को किस नदी से पानी मिलता है, वो उस पानी को क्या मैनेज कर पाएंगे?

आतिशी सरकार ने लगाए थे बीजेपी पर आरोप

पिछले साल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी। उस समय आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। आतिशी ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए थे कि हरियाणा से कम पानी छोड़ा जा रहा है। इससे दिल्ली में पानी की कमी हो रही है। इसको लेकर लंबे समय तक काफी बवाल हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।