1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के उपराज्यपाल ने भारत दर्शन पार्क फेज-2 का शिलान्यास किया

दिल्ली के उपराज्यपाल ने भारत दर्शन पार्क फेज-2 का शिलान्यास किया

 Reported By: Sanjay Sah @sanjaysah_india
 Published : Dec 31, 2022 05:21 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 05:21 pm IST

भारत दर्शन पार्क फेज-2 के तहत 14 राज्यों की 17 स्मारकों व स्थलों के निर्माण, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल वर्क, हॉर्टिकल्चर वर्क और भारत दर्शन पार्क के रख-रखाव का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

Bharat Darshan Park Phase-2, Delhi LG News, Delhi LG VK Saxena- India TV Hindi
पार्क के फेज-2 को 3 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को भारत दर्शन पार्क फेज-2 का शिलान्यास किया। इस पार्क को 8.49 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें से भारत दर्शन पार्क फेज-I को 5.5 एकड़ पर बनाया गया है और बाकी की 3 एकड़ जमीन पर पार्क के फेज-2 को विकसित किया जा रहा है। साथ ही उपराज्यपाल ने भारत दर्शन पार्क में आने वालों के लिए एक फूड कोर्ट का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, विशेष अधिकारी (दिल्ली नगर निगम) अश्विनी कुमार, आयुक्त ज्ञानेश भारती और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

‘विविधता में एकता है इस पार्क की थीम’

उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह शानदार पार्क 'वेस्ट-टू-वेल्थ' की अद्भुत अवधारणा पर आधारित है जहां ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां को कबाड़, स्क्रैप व खराब हो चुकी वस्तुओं से निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दिल्ली नगर निगम 14 राज्यों से 17 स्मारकों की नई प्रतिकृतियों के निर्माण के द्वारा इस अवधारणा को आगे बढ़ा रहा है। उपराज्यपाल ने बताया कि ‘विविधता में एकता’ इस पार्क का थीम है जहां ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्मारकों की अनुकृतियों द्वारा भारत की विविध संस्कृति व समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है।

Bharat Darshan Park Phase-2, Delhi LG News, Delhi LG VK Saxena
Image Source : INDIA TVभारत दर्शन पार्क फेज-2 का शिलान्यास करते दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना।

‘पार्क ने निगम को 5.86 करोड़ का राजस्व मिला’
सक्सेना ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि अब तक 5.07 लाख लोग इस पार्क को देखने आ चुके हैं और निगम को 5.86 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले इस तरह की परियोजनाएं देश की राजधानी को और अधिक सुंदर व हरा-भरा बनाएंगी। भारत दर्शन पार्क फेज-2 के तहत 14 राज्यों की 17 स्मारकों व स्थलों के निर्माण, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल वर्क, हॉर्टिकल्चर वर्क और भारत दर्शन पार्क के रख-रखाव का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

दूसरे चरण में 17 स्मारकों की प्रतिकृतियां बनेंगी
दूसरे चरण में 14 राज्यों के 17 स्मारकों व स्थानों की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। लिंगा लेपाक्क्षी मन्दिर लेपाक्क्षी (आन्ध्रा प्रदेश) 2. जलियांवाला बाग (पंजाब) 3. रंग घर (असम) 4. सिरपुर मन्दिर सिरपुर (छत्तीसगढ़) 5. बेसिलिका ऑफ बोम (गोवा) 6. कृष्ण अर्जुन रथ (हरियाणा) 7. मसरूर मन्दिर रॉक कट, मसरूर (हिमाचल प्रदेश) 8. मार्तण्ड मन्दिर, श्रीनगर (जम्मू एण्ड कश्मीर) 9. देवघर मन्दिर, देवघर (झारखण्ड) 10. पद्मानाभस्वामी मन्दिर (केरल) 11. द थिकसे मोनेस्ट्री (लाद्दाख) 12. कंगला फोर्ट (मणिपुर) 13. ट्री ब्रिज (मेघालय) 14.मिज़ो डांस (मिजोरम) 15. नागा हाउस (नागालैण्ड) 16. रूममेट मोनेस्ट्री (सिक्किम) 17. उनाकोटी केव्स उनाकोटी (त्रिपुरा) को निर्मित किया जाएगा।

फूड कोर्ट में परोसे जाएंगे लजीज खाने
भारत दर्शन पार्क के नवनिर्मित फूड कोर्ट में लोग स्वादिष्ट व्यंजनों विशेष रूप से चाट और स्ट्रीट फूड लुत्फ उठा सकते हैं। फूड कोर्ट में बैठने के लिये खराब हो चुकी चीजों जैसे कि टायर, लोहे की ग्रिल, पुराने व बेकार पड़े स्कूटर व जीप को टेबल व कुर्सियां के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सुन्दर व आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। स्क्रैप व कबाड़ से बने इस अनूठे फर्नीचर पर बैठकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है। पार्क की सिंचाई के लिए एक लाख लीटर क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।