1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के पश्चिमपुरी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

दिल्ली के पश्चिमपुरी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2021 10:32 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 10:32 am IST

दिल्ली में पश्चिमपुरी के शहीद भगत सिंह कैम्प में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के बाद करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक को गई।

दिल्ली के पश्चिमपुरी...- India TV Hindi
दिल्ली के पश्चिमपुरी में आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर खाक Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में पश्चिमपुरी के शहीद भगत सिंह कैम्प में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के बाद करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक को गई। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात को हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में रात करीब नौ बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग की घटना में करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में दमकल की दो और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया जबकि ‘‘कूलिंग अभियान’’ देर रात डेढ़ बजे तक जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात को कर्फ्यू लगे होने के बावजूद 200 से अधिक लोग घटनास्थल के पास एकत्रित हो गए जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने उन्हें तितर-बितर किया।

झुग्गी बस्ती के पास रहने वाली दीपिका ने बताया, ‘‘मुझे लगता है कि सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी क्योंकि मैंने रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर विस्फोट की आवाज सुनी थी। मैं बालकनी में आई लेकिन कुछ देख नहीं सकी। कुछ ही मिनट बाद मैंने आग की बड़ी लपटें उठती देखी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।