1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Manish Sisodia : 2024 का लोकसभा चुनाव AAP Vs BJP, केजरीवाल के पक्ष में माहौल- सिसोदिया

Manish Sisodia : 2024 का लोकसभा चुनाव AAP Vs BJP, केजरीवाल के पक्ष में माहौल- सिसोदिया

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 20, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 01:47 pm IST

Manish Sisodia : पूरे देश में केजरीवाल के पक्ष में माहौल है और अगला चुनाव केजरीवाल बनाम मोदी होगा। उन्होंने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी पर कहा कि कोई घोटाला नहीं हुआ है।

Manish Sisodia, Deputy CM, Delhi- India TV Hindi
Manish Sisodia, Deputy CM, Delhi Image Source : PTI

Highlights

  • एक्साइज पॉलिसी में कोई घोटाला नहीं-सिसोदिया
  • 2024 का चुनाव आप बनाम बीजेपी-सिसोदिया
  • दो से तीन दिन में मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है-सिसोदिया

Manish Sisodia : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव  देश में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केजरीवाल के पक्ष में माहौल है और अगला चुनाव केजरीवाल बनाम मोदी होगा। उन्होंने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी पर कहा कि कोई घोटाला नहीं हुआ है। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी बेस्ट है। ध्यान भटकाने के लिए यह सब साजिश की जा रही है। 

दो से तीन दिनों के अंदर मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है-सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। दो से तीन दिनों के अंदर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा बीजेपी प्रवक्ताओं को  जो स्क्रिप्ट दी जा रही है उसी को पढ़ते हैं। एक्साइज पॉलिसी में कोई घोटाला नहीं, हमारी नीति देश में सबसे बेस्ट है। मुद्दा कोई घोटाला नहीं है। स्वास्थ्य और शिक्षा में अरविंद केजरीवाल सरकार की लोकप्रियता इनको परेशान कर रही है।  अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश रची जा रही है ये उसी का हिस्सा है। बीजेपी केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।