1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी करवाकर हो रहा था धंधा

लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी करवाकर हो रहा था धंधा

 Reported By: Vishal Singh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 12, 2026 09:15 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 09:28 pm IST

लखनऊ में एक देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है और इसे चलाने वाली उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया गया है।

Lola- India TV Hindi
उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और खुफिया एजेंसी आईबी ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेपाल और उज्बेकिस्तान से अवैध रूप से विदेशी महिलाओं को लाती थी और प्लास्टिक सर्जरी कराकर देह व्यापार का धंधा चलाती थी। 

पॉश इलाकों में करवाया जा रहा था देह व्यापार

शादी के फर्जी दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड बनवाए गए थे और प्लास्टिक सर्जरी के जरिए पहचान बदली गई थी। पॉश इलाकों में फ्लैट लेकर धंधा कराया जा रहा था। दो लड़कियां पकड़ी गईं थीं और उसके बाद लोला छिप कर रह रही थी।

लड़कियों को दिया जा रहा था रशियन लुक

गिरोह का साथ डॉ विनोद दे रहा था जो प्लास्टिक सर्जरी के जरिये लड़कियों को रशियन लुक देता था और सर्जरी से उनको कम उम्र का दिखाता था। लड़कियों को इन सर्जरी के जरिये पहचान छुपाने में और रहने में आसानी हो रही थी। 

हाल ही में कानपुर में हुआ था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

अप्रैल 2026 में कानपुर में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। यहां पश्चिम बंगाल की युवती को नौकरी के नाम पर शिकार बनाया गया था। नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की एक युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था, युवती की बहादुरी की वजह से इस रैकेट का पर्दाफाश हो पाया था। इस दौरान ये कयास भी लगाए गए थे कि इस सेक्स रैकेट के तार कई अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत में देह व्यापार एक घिनौना अपराध है लेकिन छिपकर इस व्यापार को करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। देश में तमाम जगहों पर तो खुलेआम देह व्यापार होता है। कई बार इस घिनौने काम के लिए लोग पॉश इलाकों में छिपकर रैकेट चलाते हैं। हालांकि समय-समय पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन इस तरह के व्यापार करने वाले फिर कहीं न कहीं अपना व्यापार शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून और कार्रवाई की जरूरत है। जब तक ऐसे व्यापार में लिप्त लोगों को कानून का खौफ नहीं होगा, तब तक ऐसे मामलों पर शिकंजा कसा जाना मुश्किल है। 

ये भी पढ़ें-

यूपी: IAS के घर पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिलीं महिलाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।