1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली के वसंत कुंज में मर्सिडीज कार का दिखा कहर, रेस्तरां के 3 कर्मचारियों को रौंदा; 1 की मौत

VIDEO: दिल्ली के वसंत कुंज में मर्सिडीज कार का दिखा कहर, रेस्तरां के 3 कर्मचारियों को रौंदा; 1 की मौत

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 30, 2025 10:22 am IST,  Updated : Nov 30, 2025 10:54 am IST

दिल्ली के वसंत कुंज में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों एंबियंस मॉल स्थित एक रेस्तरां के कर्मचारी थे।

मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को कुचला- India TV Hindi
मर्सिडीज कार ने तीन लोगों को कुचला Image Source : REPORTER

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने ऑटो स्टैंड पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

रेस्तरां के कर्मचारी थे तीनों

वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन को देर रात करीब 2:33 बजे नेल्सन मंडेला मार्ग पर एंबियंस मॉल के ठीक सामने, वसंत विहार की ओर एक सड़क दुर्घटना की पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज G63 कार मिली।

ऑटो स्टैंड पर घायल अवस्था में पड़े तीन लोग मिले, जिनकी उम्र 23, 35 और 23 वर्ष थी। ये तीनों एंबियंस मॉल स्थित एक रेस्तरां के कर्मचारी थे। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच के दौरान चमोली, उत्तराखंड निवासी रोहित (उम्र 23 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।

पत्नी और बड़े बेटे के साथ था ड्राइवर

दिल्ली पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कथित मर्सिडीज कार के चालक शिवम (उम्र 29 वर्ष) को हिरासत में ले लिया है। शिवम नई दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला है। घटना के समय शिवम गाड़ी में अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ सवार था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ड्राइवर शिवम एक डायवर्जन के कारण कार का संतुलन खो बैठा। इसके परिणामस्वरूप, कार नियंत्रण से बाहर होकर उस खंभे से जा टकराई, जहां तीनों पीड़ित ऑटो स्टैंड पर खड़े थे। बताया गया है कि ड्राइवर शिवम एक शादी समारोह से लौट रहा था। दुर्घटनाग्रस्त कार उसके दोस्त अभिषेक की है।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ एक और अफगान नागरिक, टेक्सास में आतंकवादी धमकी देने का आरोप

दिल्ली में जहरीली धुंध बरकरार... AQI सुधरकर 268 हुआ, 'बहुत खराब' श्रेणी में लौटने का अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।