1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना वायरस की नई टेस्टिंग तकनीक 'रैपिड एंटीजन टेस्ट' के जरिए टेस्टिंग शुरु

दिल्ली में कोरोना वायरस की नई टेस्टिंग तकनीक 'रैपिड एंटीजन टेस्ट' के जरिए टेस्टिंग शुरु

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2020 06:02 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 06:02 pm IST

दिल्ली में आज से नई टेस्टिंग तकनीक 'रैपिड एंटीजन टेस्ट' के जरिए कोरोना की टेस्टिंग शुरु हो गई है। ICMR ने इस तकनीक को केवल कंटेनमेंट जोन और अस्पताल या क्वॉरेंटाइन सेंटर में इस्तेमाल करने की इजाजत दी है।

New rapid antigen test technique of coronavirus started in Delhi- India TV Hindi
New rapid antigen test technique of coronavirus started in Delhi Image Source : AP

नई दिल्ली: दिल्ली में आज से नई टेस्टिंग तकनीक 'रैपिड एंटीजन टेस्ट' के जरिए कोरोना की टेस्टिंग शुरु हो गई है। ICMR ने इस तकनीक को केवल कंटेनमेंट जोन और अस्पताल या क्वॉरेंटाइन सेंटर में इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। इसका इस्तेमाल कहीं और नहीं होगा। टेस्टिंग की इस तकनीक के ज़रिए 15 से 30 मिनट के अंदर ही मरीज़ की रिपोर्ट आ जाएगी।

वहीं मौजूदा RTPCR टेस्ट में रिपोर्ट 24 से 48 घंटे में आती है। इसलिए ये रेपीड टेस्टिंग किट फ़ायदेमंद साबित हो रही है। इस टेस्ट के लिए नाक से स्वेब लिया जाता है। लोकेशन पर एक एम्बुलेंस लगाकर उसी में लैब बनाई गई है जिसमें टेस्टिंग की जा रही है। अगर टेस्टिंग प्लेट पर 2 लाइंस आती हैं तो इसका मतलब है कि रिपोर्ट positive है और अगर 1 लाइन आती है तो रिपोर्ट नेगेटिव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।