1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. कार के बोनट पर चढ़ा और प्रॉपर्टी डीलर के सीने में उतार दी गोलियां, हत्‍या का वीडियो आया सामने

कार के बोनट पर चढ़ा और प्रॉपर्टी डीलर के सीने में उतार दी गोलियां, हत्‍या का वीडियो आया सामने

 Edited By: Abhay Parashar
 Published : Sep 25, 2019 11:19 am IST,  Updated : Sep 25, 2019 11:22 am IST

दिल्ली के द्वारका इलाके में कल प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के मामले में सीसीटीवी सामने आया है।

Property Dealer Murder- India TV Hindi
Property Dealer Murder

दिल्ली के द्वारका इलाके में कल प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के मामले में सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवीइ दिख रहा है कि नरेंद्र अपनी गाड़ी में बैठा हुआ है और एक शख्स उससे बात कर रहा है। उस शख्स के जाने के बाद जैसे ही नरेंद्र अपनी फोर्ड गाड़ी आगे बढ़ाता है तो हेलमेट पहने एक बदमाश इसकी गाड़ी के शीशे पर गोली मारता है। नरेंद्र उतरकर भागता है तो बदमाश एक दूसरी गाड़ी पर चढ़कर उसे और कई गोलियां मारता है और फरार हो जाता है। घटना के बाद नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। 

इस केस में पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है, मृतक के ऊपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। 2001 में इसके ऊपर 307, 394, 397 का केस है, सोनीपत में चैक बाउंस के केस है, 2017 में द्वारका में 308 और 323 का मुकदमा दर्ज है। ये 15,16 में निर्दलीय काउंसलर का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था। कोई प्रॉपर्टी या पैसे को लेकर इस हत्या की वजह लग रही है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली