1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली: कोरोना के मामले बढ़कर हुए 2376, अबतक 50 लोगों की मौत

दिल्ली: कोरोना के मामले बढ़कर हुए 2376, अबतक 50 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 09:29 pm IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 2376 हो गए हैं। अच्छी खबर यह है कि दिल्ली में अबतक 808 लोग इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं।

जहांगीरपुरी की तीन गलियों में मिले 43 कोरोना पॉजिटिव केस

दिल्ली के जहांगीरपुरी के H-3 ब्लॉक की तीन गलियों में 43 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। एक ही ब्लॉक के 43 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जहांगीरपुरी का यह तीसरा बड़ा कोरोना पॉजिटिव मामला है। इससे पहले इसी जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक से 31 मामले सामने आए थे। वहीं, इसके अलावा इसी इलाके से जहांगीरपुरी थाने के ASI की पत्नी समेत कुल 7 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली