बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारें अलर्ट हैं। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर गाइडलाइन जारी की हुई है। केंद्र सरकार ने इसकी टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया है।
कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य और केंद्र सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 59 नए केस सामने आए, जिनमें से 20 अकेले मुंबई से हैं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों पर अब महाराष्ट्र सरकार भी गंभीर हो गई है।
भारत में Covid-19 के एक्टिव केस बढ़कर 4000 के करीब हो गए हैं। इसके साथ ही हर दिन मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित चार राज्य हैं, जिसमें केरल में एक्टिव मामले सबसे ज्यादा हैं।
कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। कर्नाटक सरकार ने स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि बच्चों के जरा सा भी बीमार रहने पर उन्हें स्कूल न भेजा जाए।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है।
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रिमतों की संख्या केरल में है। लेकिन कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, कहा-सौम्या स्वामीनाथ ने।
हांगकांग, सिंगापुर और चीन जैसे देशों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में भी 257 कोरोना के मरीज मिले हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बस कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने लोगों को डरा दिया है। सरकार ने भी लोगों से सावधानी रखने की अपील की है। कर्नाटक से कोरोना के नए सब-वैरिएंट JN.1 के 34 नए मामले सामने सामने आए हैं।
Covid-19-jn-1: कोविड-19 के नए वैरिएंट ने लोगों के मन में एक बार फिर डर पैदा कर दिया है। नए सब-वैरिएंट का नाम जेएन.1 है, जो भारत में भी फैल रहा है। केंद्र सरकार ने नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगर बचना है तो जान लें लक्षण और बरत लें ये सावधानी।
इन दिनों कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के कारण देशभर का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। खासकर विदेश यात्रा से लौट रहे लोगों पर खास ध्यान रखा जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेज उछाल देखने को मिला है। कुल 614 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिवाय ने एक उच्च स्तरीय बैठक की।
भारत में कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 मिला है जिससे लोगों में दहशत फैल रही है। ऐसे समय में महाराष्ट्र टास्कफोर्स के पूर्व सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल से जुड़े डॉक्टर राहुल पंडित ने कोरोना के इस वेरिएंट से जुड़ी कई अहम बातें बताई हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से लोगों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। जैसे ही केंद्र सरकार कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी करेगी, उसके बाद प्रदेश में भी कोरोना को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
Coronavirus एक बार फिर India में सर उठता नजर आ रहा है , जी हाँ आप सही सुन रहे हैं Corona के केस India में लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। Central Health Ministry के अनुसार, India में रविवार को 335 नए Covid-19 Virus दर्ज किए गए, जिसके साथ active Cases की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई है।
डॉ. दिनेश राज ने युवा व्यक्तियों में, विशेष रूप से कोविड के बाद हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बारे में चिंता जताई। उन्होंने महामारी और इस खतरनाक प्रवृत्ति के बीच एक संभावित संबंध का सुझाव दिया। डॉक्टर ने कहा कि तनावपूर्ण लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर युवाओं में बढ़ रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 61,013 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 फीसदी है।
कोरोना से अब तक ठीक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 11 हजार 78 हो गई है। अभी देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीज 63,380 हैं।
संक्रमण से दिल्ली में 4 और हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 लाख 31 हजार 152 हो गई।
देश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है। इन आंकड़ों के साथ ही भारत में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4 करोड़ 48 लाख 27 हजार 226 हो गई।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़