1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोरोना के नए मामलों में इजाफा जारी, पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों की गई जान, यहां पढ़ें अपडेट्स

देश में कोरोना के नए मामलों में इजाफा जारी, पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों की गई जान, यहां पढ़ें अपडेट्स

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 17, 2023 11:35 am IST,  Updated : Apr 17, 2023 11:35 am IST

देश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है। इन आंकड़ों के साथ ही भारत में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4 करोड़ 48 लाख 27 हजार 226 हो गई।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले- India TV Hindi
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले Image Source : FILE PHOTO

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। भारत में आज सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9,111 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है। इन आंकड़ों के साथ ही भारत में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4 करोड़ 48 लाख 27 हजार 226 हो गई। 

गुजरात में 6 संक्रमितों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से गुजरात में 6, उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली और राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में 2 और बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। इस तरह देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 24 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 31 हजार 141 हो गई। 

 भारत में संक्रमण की दैनिक दर?

वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की लिस्ट में तीन नाम और जोड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 8.40 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.94 फीसदी है। देश में अभी 60,313 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.13 फीसदी है। 

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: BJP से इस्तीफा देकर जगदीश शेट्टार बने कांग्रेस के लिए खास, सीएम बोम्मई ने कसा तंज

पंजाब के अमृतसर में बीजेपी नेता को घर में घुसकर गोली मारी, नाजुक हालत में बलविंदर सिंह

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 फीसदी है। भारत में अभी तक कुल 4 करोड़ 42 लाख 35 हजार 772 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,26,522 खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत