1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में एक दिन में कोविड-19 के 9 हजार से ज्यादा मरीज हुए रिकवर, इतने नए केस दर्ज

देश में एक दिन में कोविड-19 के 9 हजार से ज्यादा मरीज हुए रिकवर, इतने नए केस दर्ज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 25, 2023 10:28 am IST,  Updated : Apr 25, 2023 10:37 am IST

कोरोना से अब तक ठीक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 11 हजार 78 हो गई है। अभी देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीज 63,380 हैं।

कोरोना वायरस रिपोर्ट- India TV Hindi
कोरोना वायरस रिपोर्ट Image Source : FILE PHOTO

देश में कोरोना वायरस के रोजाना हजारों मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,660 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 9,213 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से अब तक ठीक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 11 हजार 78 हो गई है। अभी देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीज 63,380 हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 5 लाख 31 हजार 369 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बीते दिन सोमवार को कोरोना वायरस के 7,178 नए मामले सामने आए थे। 

देश में कोरोना के एक्टिव मरीज

देश में अभी 63,380 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 फीसदी है। वहीं, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक एंटी कोविड-19 टीकों की 220,66,44,679 खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़ें

गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 05 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत