1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CoronaVirus In India: कम नहीं हो रही है कोरोना की रफ्तार, आज फिर मिले 12 हजार से ज्यादा नए मरीज

CoronaVirus In India: कम नहीं हो रही है कोरोना की रफ्तार, आज फिर मिले 12 हजार से ज्यादा नए मरीज

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 22, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 12:25 pm IST

देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर से कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। सतर्क रहें और कोविड गाइडलाइंस का पालन करें।

coronavirus in india update- India TV Hindi
कोरोना वायरस अपडेट Image Source : FILE PHOTO

CoronaVirus In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटे की अवधि में 12,193 ताजा कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कोविड से संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 67,556 हो गई है। मंत्रालय के द्वारा शनिवार की सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के वायरल संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 42 दर्ज की गई है और इन मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या 5,31,300 हो गई है, जिसमें 10 मौतें केरल में हुई हैं।

देश में कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 4,48,81,877 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों की कुल संख्या कुल केसलोड का केवल 0.15% है, जबकि राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.66% है।

वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,83,021 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18% है। इसके अलावा, वेबसाइट की रिपोर्ट है कि पूरे देश में व्यक्तियों को कोविड-रोधी टीकों की अबतक 220.66 करोड़ खुराक दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत