1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली वालों को आज मिलेगा न्‍यू ईयर गिफ्ट, पिंक लाइन मेट्रो से पहुंच सकेंगे निजामुद्दीन स्‍टेशन

दिल्‍ली वालों को आज मिलेगा न्‍यू ईयर गिफ्ट, पिंक लाइन मेट्रो से पहुंच सकेंगे निजामुद्दीन स्‍टेशन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2018 07:33 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 07:33 am IST

दिल्ली वालों को साल के आखिरी दिन एक शानदार तोहफा मिलने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का लाजपत नगर मयूर विहार पॉकेट 1 सेक्शन आज से शुरू होने जा रहा है।

Pink Line Delhi Metro- India TV Hindi
Pink Line Delhi Metro

दिल्‍ली वालों को साल के आखिरी दिन एक शानदार तोहफा मिलने जा रहा है। दिल्‍ली मेट्रो की पिंक लाइन का लाजपत नगर मयूर विहार पॉकेट 1 सेक्‍शन आज से शुरू होने जा रहा है। दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी सुबह 11 बजे इस सेक्‍शन का उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे से यह सेक्‍शन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह सेक्‍शन 9.7 किमी लंबा है। यह सेक्‍शन मजलिस पार्क से लेकर शिव विहार तक के 59 किमी. लंबा स्‍ट्रेच पूरा हो जाएगा। इस सेक्‍शन के शुरू हो जाने के बाद अब उत्‍तरी एवं पूर्वी दिल्‍ली के लोग आसानी से निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन आ सकेंगे। इसके साथ ही दक्षिण दिल्‍ली के दो प्रमुख बाजारों लाजपत नगर और सरोजनी नगर तक भी पहुंच हो जाएगी। 

मेट्रो से जुडेंगे ये पांच स्‍टेशन

दिल्‍ली मेट्रो की पिंक लाइन के ये दो सेक्‍शन शरु होने से पांच और स्‍टेशन पिंक लाइन मेट्रो से जुड़ जाएंगे। इसमें लाजपत नगर, विनोबापुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार फेज़ 1 और मयूर विहार पॉकेट 1 शामिल हैं। मयूर विहार फेज 1 और मयूर विहार पॉकेट 1 जमीन के ऊपर होंगे। वहीं शेष स्‍टेशन अंडरग्राउंड होंगे। 

दिल्‍ली के लिए रिंग रोड मेट्रो है पिंक लाइन

पिंक लाइन मेट्रो दिल्‍ली की रिंग रोड के इर्दगिर्द स्‍थापित की गई है। यह स्‍ट्रैच 59 किमी लंबा है और रिंग रोड के निकट के एक बड़े हिस्‍से को कवर करती है। इस लाइन से पूर्वी दिल्‍ली के शिव विहार मौजपुर, शालीमार बाग, आनंद विहार जैसे इलाके, दक्षिण दिल्‍ली के मोतीबाग, सरोजनी नगर, वहीं उत्‍तरी दिल्‍ली के मजलिस पार्क को जोड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली