1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'

दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'

 Reported By: IANS
 Published : Dec 04, 2018 11:00 am IST,  Updated : Dec 04, 2018 11:00 am IST

​भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में धुंध के साथ आंशिक बदली छाई रहेगी।"

दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'- India TV Hindi
दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'

नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाई रहने के साथ वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और यहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापामान है। ​भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में धुंध के साथ आंशिक बदली छाई रहेगी।"

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 9 बजे पीएम2.5 की औसत उपस्थिति 197 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही जबकि पीएम10 की औसत उपस्थिति 383 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, दोनों 60-100 के पैमाने पर 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किए गए।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली