1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक घर में लगी आग, चार लोग झुलसे

दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक घर में लगी आग, चार लोग झुलसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2020 11:27 am IST,  Updated : Jan 14, 2020 11:27 am IST

दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक घर में आग लगने से एक लड़की सहित चार लोग झुलस गए। दिल्ली दमकल विभाग (डीएफएस) को सोमवार देर रात 12 बजे आग लगने की जानकारी मिली

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire

नयी दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक घर में आग लगने से एक लड़की सहित चार लोग झुलस गए। दिल्ली दमकल विभाग (डीएफएस) को सोमवार देर रात 12 बजे आग लगने की जानकारी मिली। 

अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक होने से विस्फोट हुआ होगा और इससे आग लगी होगी। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घायलों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि आरती (14) 10 प्रतिशत, राजेन्द्र (40) 40 प्रतिशत, पप्पू (42) 25 प्रतिशत और बाबू लाल (40) 25 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली