1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खौफ, जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित

दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खौफ, जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 02:39 pm IST

जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया के रजिस्ट्रार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए जामिया इसके प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। 

दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खौफ, जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित- India TV Hindi
दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खौफ, जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया के रजिस्ट्रार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए जामिया इसके प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। 

इसके तहत जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया में सभी कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा क्लास प्रजेंटेशन पर भी रोक लगा दिया गया है। वहीं परिक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

जामिया रजिस्ट्रार के अनुसार 31 मार्च तक यूनिवर्सिटी में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान यूनिवर्सिटी में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम जैसे कि सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप पर भी रोक लागू होगी।

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस की वजह से शहर में कोई भी सेमिनार और समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। इस बात का एलान मनीष सिसोदिया ने किया। दिल्ली सरकार के फैसले के मुताबिक राजधानी में 31 मार्च की किसी भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर पाबंदी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली