1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में बारिश के बाद पारा गिरा, उमस से मिली राहत

दिल्ली में बारिश के बाद पारा गिरा, उमस से मिली राहत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 01:00 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के एक दिन बाद शहर में पारा थोड़ा गिर गया।

Slight dip in mercury in Delhi after Saturday rains- India TV Hindi
Slight dip in mercury in Delhi after Saturday rains Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के एक दिन बाद शहर में पारा थोड़ा गिर गया। इसके साथ ही शहर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 47.4 मिलीमीटर की औसत बारिश दर्ज की गई। 

सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने उमस भरे मौसम से काफी राहत दी। पालम, लोधी रोड और आयानगर के मौसम केंद्रों में क्रमशः 47.4 मिमी, 37.6 मिमी और 18.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली