1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. बारिश के बाद दिल्ली में बढ़ी ठंडक, तापमान गिरकर 14 डिग्री तक पहुंचा

बारिश के बाद दिल्ली में बढ़ी ठंडक, तापमान गिरकर 14 डिग्री तक पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 12:16 pm IST

दिल्ली में नवंबर के पहले हफ्ते में हुई बारिश के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के कारण शुक्रवार को दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Delhi winter - India TV Hindi
Delhi winter 

नयी दिल्ली। दिल्‍ली में नवंबर के पहले हफ्ते में हुई बारिश के चलते ठंड ने दस्‍तक दे दी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के कारण शुक्रवार को दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिल्‍ली का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि पिछले सप्‍ताह तक छाए स्‍मॉग के चलते एनसीआर में उमस के साथ ही तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक आठ मिमी बारिश हुई। आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी रहा। अधिकारी ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रहने की संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं गुरुवार को प्रदूषण को लेकर भी राहत दिखाई दी थी। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर दिल्‍ली का तापमान खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि बारिश होने और तेज हवाएं चलने के चलते स्‍मॉग में जरूर कमी देखी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली