1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के लाजपत नगर में गिरी अस्पताल की दीवार, दो की मौत

दिल्ली के लाजपत नगर में गिरी अस्पताल की दीवार, दो की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2020 08:17 am IST,  Updated : Mar 10, 2020 08:17 am IST

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में सोमवार को आँखों के एक अस्पताल की चारदीवारी गिरने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई

wall collapse - India TV Hindi
wall collapse 

नयी दिल्ली। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में सोमवार को आँखों के एक अस्पताल की चारदीवारी गिरने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर (द्वितीय) में मॉडल आई अस्पताल की चारदीवारी गिरने से हुए हादसे में अमित (30) और गगन वाधवा (45) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल शराफत अली (35) को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह तिगरी स्थित जेजे कालोनी का रहने वाला है। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि अस्पताल की लगभग 12 फीट ऊंची दीवार सर्विस लेन की ओर गिर गई। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली