1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में धुंधभरी सुबह, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', शिमला और मनाली में फिर हुई बर्फबारी

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', शिमला और मनाली में फिर हुई बर्फबारी

 Written By: IANS
 Published : Jan 13, 2019 11:21 am IST,  Updated : Jan 13, 2019 11:44 am IST

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' की श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

File Photo- India TV Hindi
File Photo

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' की श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' की श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 392 दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकरी ने कहा, "दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।" अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 फीसदी और दृश्यता 1,000 मीटर रही। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का औसत तापमान है जबकि अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला, मनाली में फिर बर्फबारी

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और डलहौजी में रातभर हुई बर्फबारी के चलते चारों ओर बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है। इसके चलते कुछ अंदरूनी हिस्सों में सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया, लेकिन पर्यटकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है। शिमला के आसपास के पर्यटक स्थलों जैसे कुफरी, चैल, फागू और नारकंडा में भी सामान्य बर्फबारी हुई, जिससे हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। चंबा जिले के डलहौजी में 30 सेंटीमीटर की बर्फबारी देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली