1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के शास्त्री भवन में दर्दनाक हादसा, बंदर के हमले से अधिकारी 7वीं मंजिल से नीचे गिरे

दिल्ली के शास्त्री भवन में दर्दनाक हादसा, बंदर के हमले से अधिकारी 7वीं मंजिल से नीचे गिरे

 Reported By: Ila Kazmi, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 30, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 12:23 pm IST

दिल्ली के शास्त्री भवन में बंदरों के हमले से अधिकारी दीपक खोड़ा सातवीं मंजिल से नीच गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके हाथ में फ्रैक्चर है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

दिल्ली के शास्त्री भवन में बंदर के हमले से बड़ा हादसा हुआ है। यहां केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी दीपक खोड़ा पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। हमले से घबराकर अधिकारी पीछे हटे और संतुलन बिगड़ने से वह सातवीं मंजिल से नीचे गिर पड़े। उनके हाथ में फ्रैक्चर है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हमला?

बताया जा रहा है दीपक शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल की बालकनी में खड़े होकर फोन पर बातचीत कर रहे थे तभी अचानक एक बंदर उनके पास आ धमका। डर के मारे दीपक ने खुद को बचाने की कोशिश में जैसे पीछे हटे तो वो बिल्डिंग से नीचे गिर गए। जिसके बाद घायल अधिकारी को तुरंत आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी हो रही है।

स्कूटी सवार परिवार पर अचानक टूट पड़ा बंदरों का झुंड

बता दें कि हाल ही में ऐसा ही एक और मामले यूपी के जनपद हापुड़ से सामने आया था जहां बंदरों के हमले की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई थी। विवेक विहार कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने स्कूटी सवार एक परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया था। हमले से बचने के लिए स्कूटी सवार लोगों ने वहां एक घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई थी। घर में घुसने के बाद भी बंदरों के झुंड ने परिवार के लोगों का पीछा नहीं छोड़ा जो लगातार उन पर हमला करने के लिए आमादा नजर आए। 

इसी दौरान महिला बंदर को भगाने का प्रयास करती है लेकिन बंदर इतने आक्रामक होकर उन पर हमला करते हैं। तीनों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए एक अनजान घर में घुसना पड़ता है तब जाकर कहीं तीनों लोगों की जान बच पाई।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: BJP के सीएम पद के उम्मीदवार रहे इस सीनियर नेता का हुआ निधन, मनमोहन सिंह को हराया था चुनाव

मंदिर से होकर जा रही थी बच्ची, रास्ते में निर्माणाधीन इमारत से गिरी लोहे की छड़; मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।