1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. इंस्टा पर रील बनाने वाला शख्स निकला झपटमार, पुलिस ने इनफ्लुएंसर को किया गिरफ्तार; CCTV से हुई पहचान

इंस्टा पर रील बनाने वाला शख्स निकला झपटमार, पुलिस ने इनफ्लुएंसर को किया गिरफ्तार; CCTV से हुई पहचान

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 11, 2025 10:01 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 10:01 am IST

दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे झपटमारी और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इंफ्लुएंसर को किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
पुलिस ने इंफ्लुएंसर को किया गिरफ्तार। Image Source : CJ_CALVIN_105/INSTA

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। अब दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह शख्स इंस्टाग्राम पर रील बनाने का काम करता है। इसके अलावा इसने लोगों के साथ लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। झपटमारी की एक शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो इस शख्स की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इस इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया। इसके पास से रुपये और स्कूटी भी जब्त की गई है।

इंस्टा पर रील बनाता था आरोपी

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और ये आरोपी उसके बाद राह चलते लोगों के साथ झपटमारी करता था। इंस्टाग्राम पर इसके हजारों फॉलोअर्स हैं। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर cj_calvin_105 नाम से पेज बना रखा था। पुलिस का कहना है कि जिस आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहचान पवन के रूप में की गई है।

सीसीटीवी से पुलिस ने की पहचान

पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन ने बीते 4 मार्च को एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने दिल्ली के सेंट स्टीफन हॉस्पिटल के पास से जा रहे एक शख्स का बैग छीना था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की स्कूटी की पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पवन के पास से पुलिस ने 1 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए हैं और उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी इसी तरह की एक लूट में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 

रेलवे ट्रैक पर फंसी एंबुलेंस और तभी आ गई ट्रेन, 100 मीटर तक घसीटा; मरीज भी थे मौजूद

दिल्ली: आनंद विहार में एक झोपड़ी में लगी भीषण आग, जलकर राख हो गए 3 लोग, शवों की पहचान हुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।