1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कोरोना वायरस: दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों से नहीं मिल पाएंगे परिजन, जानिए कब तक मुलाकात पर रहेगी रोक

कोरोना वायरस: दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों से नहीं मिल पाएंगे परिजन, जानिए कब तक मुलाकात पर रहेगी रोक

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Apr 02, 2021 06:36 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 06:36 pm IST
कोरोना वायरस: दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों से नहीं मिल पाएंगे परिजन- India TV Hindi
कोरोना वायरस: दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों से नहीं मिल पाएंगे परिजन Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों से अब उनके परिजन मुलाकात नहीं कर सकेंगे। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। परिवार/दोस्तों के साथ दिल्ली जेल के कैदियों की शारीरिक मुलाकात को निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों की परिजनों से मुलाकात अगले आदेश तक 5 अप्रैल, 2021 (सोमवार) तक निलंबित कर दी गई है। 15 दिनों में स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी।

हालांकि, उनके कानूनी काउंसल के साथ कैदियों की बैठक, उचित कोविड सावधानियों के साथ जारी रहेगी। इसके अलावा टेलीफोन की सुविधा और ई-मुलाकात की सुविधा भी कैदियों को अपने परिवार से संपर्क करने के लिए नियमानुसार उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली जेल में कोविड-19 मामलों के आंकड़े की बात करें तो 2 अप्रैल तक जेल के कैदी- 130 (रिकवर्ड- 118, मौत- 2, सक्रिय मामले- 10) दर्ज की गई है। वहीं जेल स्टाफ- 293 (रिकवर्ड- 293, सक्रिय मामले- NIL) दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।