1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश हुआ घोषित, रेखा सरकार ने किया ऐलान

दिल्ली में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश हुआ घोषित, रेखा सरकार ने किया ऐलान

 Published : Nov 23, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 11:51 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में 25 नवंबर यानी मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके पहले दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सीमित अवकाश की घोषणा की थी, जो कि अब सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
सीएम रेखा गुप्ता Image Source : PTI

दिल्ली सरकार ने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले सरकार ने 25 नवंबर को सीमित अवकाश घोषित किया था, लेकिन रविवार को उसने दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी। 

गुरु तेग बहादुर का अद्वितीय बलिदान

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यह दिन नागरिकों को गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय बलिदान, दिव्य ज्ञान और धर्म, मानवीय गरिमा और अंतरात्मा की स्वतंत्रता की रक्षा में उनके अद्वितीय योगदान को याद करने तथा उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान करेगा। 

मानवता के रक्षक थे गुरु तेग बहादुर- सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु का जीवन और शहादत अत्याचार और अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध का शाश्वत प्रतीक है। सीएम गुप्ता ने कहा कि गुरु साहिब न केवल सिख पंथ के पूजनीय नौवें गुरु थे, बल्कि मानवता के रक्षक भी थे। 

बिना किसी डर के अपने धर्म का किया पालन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह एक दिव्य व्यक्तित्व थे जिन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन करने के अधिकार को बनाए रखने के लिए शहादत का रास्ता अपनाया। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।