1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 10 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर की खुलेंगी सड़कें, दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स, कंक्रीट दीवार हटाने में जुटी

10 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर की खुलेंगी सड़कें, दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स, कंक्रीट दीवार हटाने में जुटी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2021 07:11 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 04:02 pm IST

दिल्ली पुलिस इन बैरिकेड्स को हटा देती है तो दिल्ली-रोहतक मार्ग खुलने से रोजमर्रा के आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। वहीं अगले 2 से 3 दिन में उम्मीद है कि पुलिस इनको हटा लेगी और इन रास्तों पर गाड़ियां फिर दौड़ने लगेंगी।

10 महीने से बंद टिकरी...- India TV Hindi
10 महीने से बंद टिकरी बॉर्डर की खुलेंगी सड़कें, दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स, कंक्रीट दीवार हटाने में जुटी Image Source : IANS

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ बीते 11 महीनों से किसान आंदोलन के बीच टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते बंद सड़क खुलने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस टिकरी बॉर्डर पर लगी कंक्रीट की दीवार और नुकीली कीलों को हटाने में जुट गई है। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे का उद्देश्य बंद हुई सड़कों पर आवागमन शुरू करना है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, फिलहाल अभी कोई ट्रैफिक मूवमेंट नहीं हो रहा है, बॉर्डर अभी बंद ही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस शाम से ही जेसीबी की मदद से कंक्रीट की दीवारों, सीमेंट के बैरिकेड्स को हटाने में जुटी हुई है।

यदि दिल्ली पुलिस इन बैरिकेड्स को हटा देती है तो दिल्ली-रोहतक मार्ग खुलने से रोजमर्रा के आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। वहीं अगले 2 से 3 दिन में उम्मीद है कि पुलिस इनको हटा लेगी और इन रास्तों पर गाड़ियां फिर दौड़ने लगेंगी।

हालांकि हाल ही में हरियाणा सरकार के अधिकारी टिकरी बॉर्डर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया था, अधिकारियों ने यह भी देखा था कि जो सड़कें बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।