1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ED Raids On Satyendar Jain Residence: दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर छापेमारी, इस मामले में ED कस रही शिकंजा

ED Raids On Satyendar Jain Residence: दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर छापेमारी, इस मामले में ED कस रही शिकंजा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 06, 2022 08:26 am IST,  Updated : Jun 06, 2022 10:10 am IST

Satyendar Jain News: ईडी ने सोमवार को सत्येंद्र जैन के आवास पर छापेमारी की है। कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला कारोबार के सिलसिले में ये कार्रवाई की है।

Satyendar Jain- India TV Hindi
Satyendar Jain Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • सत्येंद्र जैन के आवास पर ED ने की छापेमारी
  • कोलकाता बेस्ड कंपनी से जुड़े हवाला कारोबार के एक मामले में कार्रवाई
  • ED ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को कर लिया था गिरफ्तार

ED Raids On Satyendar Jain Residence: दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कस रहा है। ईडी ने सोमवार को सत्येंद्र जैन के आवास पर छापेमारी की है। कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित हवाला कारोबार के सिलसिले में ये कार्रवाई की गई है। 

बता दें कि 30 मई को ED ने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने ये कार्रवाई की थी। अधिकारियों ने बताया था कि प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में ये गिरफ्तारी की थी। 

सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) पेशे से आर्किटेक्ट का काम करते हैं। उन्होंने अन्ना के आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बाद केजरीवाल ने उन्हें सरकार बनने पर अपनी कैबिनेट में शामिल किया था।

सत्येंद्र जैन का विवादों से पुराना नाता है

जैन पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं, जिसके बाद से वह दिल्ली सरकार के विवादित नेता रहे। उनकी बेटी सौम्या जैन को जब दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के लिए सलाहकार बनाया गया था, तब भी खूब हंगामा हुआ था। इस मामले की जांच सीबीआई के पास गई थी। 

जैन (Satyendar Jain) के खिलाफ अप्रैल में भी प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी और जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। इसके बाद बीजेपी ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए जैन के इस्तीफे की मांग की थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।