1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात', 4 दिनों में 151 अपराधी गिरफ्तार, अवैध कट्टे, चरस-गांजा और 27 चोरी की गाड़ियां जब्त

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात', 4 दिनों में 151 अपराधी गिरफ्तार, अवैध कट्टे, चरस-गांजा और 27 चोरी की गाड़ियां जब्त

 Reported By: Abhay Parashar Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Aug 24, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 05:20 pm IST

स्ट्रीट क्राइम पर रोकथाम के लिए दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत 151 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 2 पिस्तौल, 4 देशी कट्टे, 11 कारतूस और 21 चाकू भी बरामद किया है।

दिल्ली में 'ऑपरेशन आघात' से स्ट्रीट क्राइम पर कसा शिकंजा- India TV Hindi
दिल्ली में 'ऑपरेशन आघात' से स्ट्रीट क्राइम पर कसा शिकंजा Image Source : INDIA TV

राजधानी में स्ट्रीट क्राइम पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात' के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू की है। नए पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मकसद सड़कों से स्नैचिंग, अवैध हथियार, नशा तस्करी और सट्टेबाजी जैसे अपराधों की जड़ों को पूरी तरह खत्म करना है। पूर्वी दिल्ली जिले के डीसीपी राजीव कुमार रावल ने बताया कि 17 से 20 अगस्त 2026 के बीच जिले में 4 दिनों का अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 85 नई FIR दर्ज करते हुए कुल 151 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

चोरी की 27 गाड़ियां बरामद, कई मामले सुलझे

वाहन चोरों और स्नैचरों पर शिकंजा कसते हुए पूर्वी जिला पुलिस ने वाहन चोरी के 16 मामलों का खुलासा किया और 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद कीं। इसके अलावा 9 लूट और 9 झपटमारी के मामले में 8 अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस ने 9 घोषित अपराधियों, 1 पैरोल जंपर और 2 ओवरस्टेइंग जंपर्स को भी गिरफ्तार किया।

पहले भी कई जिलों में चला अभियान

यह अभियान केवल पूर्वी जिले तक सीमित नहीं है। इससे पहले दक्षिण-पूर्व जिले में 'Aaghat 2.0' के तहत 130 मुख्य आरोपियों समेत लगभग 500 लोगों पर कार्रवाई की गई थी और 64 बैड कैरेक्टर पकड़े गए थे। वहीं, उत्तर-पूर्व जिले में भी 39 ठिकानों पर छापेमारी कर कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया था। पुलिस प्रशासन के अनुसार, स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई का पूरा ब्योरा

  • अवैध हथियार (Arms Act): 29 मामले दर्ज कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 पिस्तौल, 4 देसी कट्टे, 11 कारतूस और 21 चाकू बरामद किए गए।
  • सट्टेबाजी (Gambling Act): जुए के खिलाफ सबसे ज्यादा 32 FIR दर्ज हुईं, जिनमें 63 सट्टेबाजों को दबोचा गया और रुपये 23,131 की नकदी बरामद की गई।
  • नशा तस्करी (NDPS Act): नशे के 4 मामले दर्ज कर 4 तस्करों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1.199 किलोग्राम चरस और 532 ग्राम गांजा जब्त हुआ।
  • अवैध शराब (Excise Act): अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 20 FIR दर्ज की गईं और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही  बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में दर्दनाक मंजर, कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपति को रौंदा; 71 साल की पत्नी की मौके पर मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।