1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. नए साल से पहले दिल्ली में ऑपरेशन आघात 3.0, आपराधिक मामलों से जुड़े 350 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अवैध सामान भी बरामद

नए साल से पहले दिल्ली में ऑपरेशन आघात 3.0, आपराधिक मामलों से जुड़े 350 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अवैध सामान भी बरामद

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 27, 2025 09:31 am IST,  Updated : Dec 27, 2025 10:45 am IST

बड़ी संख्या में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। आरोपियों से दिल्ली में हुई चोरी की घटनाओं और अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

नए साल से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट द्वारा ऑपरेशन आघात 3.0 चलाया गया। इसके तहत कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से ये अभियान चलाया गया। इस दौरान एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

5 ऑटो लिफ्टर भी गिरफ्तार किए गए

पुलिस ने 504 लोगों को कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया। 116 बदमाश (Bad Characters) को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 10 संपत्ति अपराधी और 5 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किए गए, जिनसे चोरी से जुड़ी कई अहम बरामदगियां हुई हैं।

हथियार और अवैध सामान बरामद

इसके साथ ही 1,306 लोगों की भूमिका के तहत राउंड अप किया गया, ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इन आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और अवैध सामान बरामद किए गए हैं।

 21 कंट्री मेड पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आघात 3.0 के तहत गिरफ्तार आरोपियों के पास से 21 कंट्री मेड पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू, 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

 231 दोपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन बरामद

पुलिस ने कहा कि जुआरियों से 2,30,990 नकद। 310 मोबाइल फोन। 231 दोपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन बरामद और जब्त किए गए हैं। आरोपियों से चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।