Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Shahdara Seat Election Results: शाहदरा सीट से BJP के संजय गोयल जीते

Shahdara Seat Election Results: शाहदरा सीट से BJP के संजय गोयल जीते

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Feb 08, 2025 07:40 am IST, Updated : Feb 08, 2025 08:38 pm IST

Shahdara Seat Results: दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली और आप को हार का सामना करना पड़ा।

Shahdara- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शाहदरा

शाहदरा: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी ने आप को करारी शिकस्त दी है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच था लेकिन बीजेपी ने सबको बहुत पीछे छोड़ दिया। ऐसे में शाहदरा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। यहां आम आदमी पार्टी से जितेंद्र सिंह शंटी मैदान में थे तो कांग्रेस से जगत सिंह ताल ठोक रहे थे लेकिन जीत भाजपा के संजय गोयल को मिली। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

क्या है इस सीट का इतिहास?

अगर शाहदरा सीट की बात करें तो ये पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां 1,89,407 वोटर्स थे। इनमें से 99,540 पुरुष और 89,862 महिला वोटर्स थीं। इस दौरान यहां 66.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2015 के चुनाव से पहले साल 2013 में यहां से शिरोमणि अकाली दल के जितेंद्र सिंह शंटी जीते थे। उनसे पहले साल 2008, 2003 और 1998 में इस सीट से कांग्रेस के नरेंद्र नाथ ने लगातार तीन बार जीत हासिल की थी। साल 1993 में इस सीट से बीजेपी के राम निवास गोयल जीते थे। यानी साल 1998 के बाद से इस सीट पर बीजेपी को जीत हासिल नहीं हुई थी।

बीते चुनावों में AAP का रहा दबदबा

शाहदरा सीट पर साल 2020 और 2015 के चुनावों में आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा। दोनों ही चुनावों में आप ने जीत हासिल की थी और यहां से आप नेता राम निवास गोयल जीते थे। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी ने राम निवास गोयल की टिकट काट दी और जितेंद्र सिंह शंटी को अपना उम्मीदवार बनाया।

लेकिन AAP द्वारा अपने कैंडिडेट को बदलने से उसे नुकसान ही हुआ। भाजपा के संजय गोयल ने इस चुनाव में जीत हासिल की।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement