1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोली, दो घायल

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोली, दो घायल

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Apr 22, 2022 03:05 pm IST,  Updated : Apr 22, 2022 03:05 pm IST

बीच-बचाव करने के दौरान नगालैंड पुलिस के एक जवान के ‘सर्विस हथियार’ से गोली चलने से दहशत फैल गई।   

Rohini court complex- India TV Hindi
Rohini court complex Image Source : PTI

नई दिल्ली : दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में आज समय हड़कंप मच गया जब अचानक वहां फायरिंग होने लगी। दरअसल कोर्ट परिसर में आज सुबह दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने के दौरान नगालैंड पुलिस के एक जवान के ‘सर्विस हथियार’ से गोली चलने से दहशत फैल गई। 

पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर दो वकील संजीव चौधरी और ऋषि चोपड़ा और रोहित बेरी नामक एक व्यक्ति के बीच हाथापाई हुई थी। हाथापाई के दौरान वे गेट नंबर 8 में प्रवेश कर गए। वहां भी हाथापाई जारी रही।'' 

उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नगालैंड पुलिस का एक जवान स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसके हथियार से एक गोली चल गई। उन्होंने कहा कि गोली जमीन पर लगी, जिससे कंक्रीट के टुकड़े छिटककर लगने के कारण दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि गोली अचानक चली थी या जानबूझकर चलायी गई थी।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।