1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के आगे फेंका कूड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के आगे फेंका कूड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

 Published : Jan 30, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 04:30 pm IST

स्वाति मालीवाल अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों में कूड़ा भरकर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और उनके घर के आगे कूड़ा फेंक दिया। इस दौरान स्वाति और उनके समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के आगे फेंका कूड़ा- India TV Hindi
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर के आगे फेंका कूड़ा Image Source : ANI

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में सफाई के उचित इंतजाम नहीं किए जाने पर आज गजब का विरोध जताया। स्वाति मालीवाल अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों में कूड़ा भरकर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और उनके घर के आगे कूड़ा फेंक दिया। इस दौरान स्वाति और उनके समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

सफाई व्यवस्था में विफल रही दिल्ली सरकार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विकासपुरी से 3 गाड़ियों में कूड़ा भरकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में सफाई व्यवस्था कराने में विफल रही है, इसलिए अब वह अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंकेंगी। 

पुलिस ने मालीवाल को हिरासत में लिया

स्वाति मालीवाल ने अपने समर्थकों के साथ ट्रक से कूड़े को केजरीवाल के घर आगे फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान स्वाति के समर्थक हाथों में बैनर लिए नारेबाजी भी करते रहे। इस बीच पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि पूरा शहर कूड़ेदान में बदल गया है। मैं यहां अरविंद केजरीवाल से बात करने आई हूं। मैं उनके गुंडों से नहीं डरती हूं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।